April 25, 2024

पालिका व लोकसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से जुट जाए कार्यकर्ता, नही होगी गुटबाजी: राकेश रावत

मसूरी। भारतीय जनता पार्टी मसूरी मंडल के अध्यक्ष राकेश रावत के अध्यक्ष बनने, व भाजपा जिला उपाध्यक्ष रतन सिंह चौहान का मसूरी मंडल प्रभारी बनने पर स्वागत किया गया। वहीं बैठक में आगामी नगर पालिका चुनाव व लोकसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को अभी से जुटने का आहवान किया गया। इस मौके पर राकेश रावत ने स्पष्ठ शब्दों में कहा कि उनके कार्यकाल में कोई गुटबाजी नहीं होगी व सभी को मिलकर पार्टी हित में कार्य करना होगा।

गांधी निवास सोसायटी के सभागार में भाजपा मसूरी मंडल की बैठक में राकेश रावत का मंडल अध्यक्ष बनने व रतन सिंह का मसूरी प्रभारी बनने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर मसूरी मंडल प्रभारी रतन सिंह ने कार्यकर्ताओं का आहवान किया कि भाजपा संकल्प से सिद्धि के नारे के साथ कार्य करती है और आगामी समय में नगर पालिका परिषद के चुनाव है जिसमें जीत सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ता अभी से जुट जायें। वहीं वर्ष 2024 में लोकसभा चुनाव है जिसमें तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए कार्यकर्ता जुुट जायें। इस चुनाव के लिए अभी 400 दिन बाकी है इसलिए चार सौ सीटों के जीतने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में नगर पालिका व लोकसभा की चुनौती नये मंडल अध्यक्ष राकेश रावत के सामने है जिसमें सभी कार्यकर्ताओं को पूरी ताकत के साथ जुटना पड़ेगा। उन्होंने कहा किबी जिस प्रकार’पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल के समय संगठन को मजबूत किया गया व कार्य किए, उसी प्रकार नई टीम को भी पूरा सहयोग व समर्थन दें। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही नई टीम का चयन किया जाना है, जो तीन फरवरी तक बन जाएगी। उम्मीद है कि नई टीम सभी पुराने पदाधिकारियों के सहयोग से बनाई जायेगी। उन्होंने कहा कि यहाँ पर संकल्प लिया गया है कि सभी तेरह वार्डो में भाजपा के सभासद जीतेंगे व बोर्ड भाजपा का बनेगा इसका संकल्प यहां लिया गया है।

उन्होंने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर तंज कसा कि पहले कांग्रेस ने भारत के टुकड़े किए और अब जोड़ने की बात कर रहे हैं तो वे पीओके व चाइना जाकर भारत की कब्जाई भूमि को जोड़ने का कार्य करें तो भाजपा के कार्यकर्ता भी उनका पूरा सहयोग करेंगे।

इस मौके पर भाजपा के पर्व मंडलाध्यक्ष मोहन पेटवाल ने कहा कि संगठन सर्वोपरि है जब उन्हें मसूरी मंडल के अध्यक्ष का दायित्व मिला था तो पार्टी का कार्य परिवार के रूप में किया। इस मौके पर वह भावुक हो गये व कहा कि पार्टी से उपर कोई नहीं है जो भी है वहं पार्टी से है। और आगे भी नई टीम को पूरा सहयोग किया जायेगा।

इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, छावनी के पूर्व उपाध्यक्ष बादल प्रकाश, युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित पंवार ने भी अपने विचार व्यक्त किए व नई टीम को पूरा सहयोग देने का भरोसा दिया।

अंत में कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पार्टी के नव निर्वाचित अध्यक्ष राकेश रावत ने कहा कि उनके कार्यकाल में कोई गुटबाजी नहीं होगी। यह वर्ष चुनौतियों से भरा है व इसी में नगर पालिका के चुनाव भी है। उसी को लक्ष्य मान कर पार्टी सभी कार्यकर्ताओं, मोर्चाे के साथ मिलकर कार्य करेगी व नगर पालिका में भाजपा का परचम लहराने के संकल्प के साथ कार्य करेगी। वहीं अगले साल लोकसभा चुनाव भी है इसके लिए पार्टी पूरी ताकत के साथ कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि मंडल अध्यक्ष बनने के बाद यह पार्टी की पहली बैठक है इसमें नई टीम के गठन पर चर्चा की गई व शीघ्र ही तीन फरवरी तक नई टीम की घोषणा की जायेगी। इसमें सभी पदों पर प्रस्ताव मांगे गये है व मंथन करने के बाद सभी वर्गों का ध्यान रखकर नई टीम बनाई जायेगी। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री कुशाल राणा ने किया।

इस मौके पर पालिका सभासद अरविंद सेमवाल, सतीश ढौडियाल, कमला थपलियाल, नमिता कुमाई, नर्मदा नेगी, सुषमा रावत, सपना शर्मा, गुडडी देवी, अनिल गोदियाल, छात्रसंघ अध्यक्ष प्रीतम लाल, महासचिव रजित, मुकेश धनाई, राकेश ठाकुर, विजय बुटोला, रमेश खंडूरी, मनोज खरोला, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About Author

Please share us

Today’s Breaking